Nainital-Haldwani News

अल्मोड़ा निवासी अंशु का स्टार्टअप… मोटे अनाज से बना रहीं हैं 25 से ज्यादा बेकरी प्रोडक्ट

Ad

Almora News:Bakrey:Millets Products: उत्तराखंड को अब पूरा देश स्टार्टअप हब के रूप में देख रहा है। कोरोनाकाल के बाद से उत्तराखंड में स्टार्टअप्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई स्टार्टअप ऐसे हैं जिन्होंने पूरे भारतवर्ष में भी नाम कमाया है। इसके अलावा कुछ ऐसे हैं जो स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तराखंड में काम की बात आती है और महिलाओं की भागीदारी ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। आज हम आपको अल्मोड़ा निवासी अंशु वाधवा के स्टार्टअप “द स्वीट अफेयर” के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें मोटे अनाज से बेकरी प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कैसे शुरू हुआ स्टार्टअप द स्वीट अफेयर

अंशु वाधवा की बात करें तो वो पिछले कई सालों से पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ी हैं। कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा फर्क भी पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को पड़ा था। अंशु ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने मिलेट यानी मोटे अनाज से प्रोडक्ट तैयार करने के बारे में सोचा। उनकी कोशिश थी कि जो लोग उनके साथ जुड़े हैं, उनके लिए आय का स्रोत खोजा जाए। अभिभावक के रूप में हम अपने बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह देते हैं इसीलिए मोटे अनाज से बेकरी प्रोडक्ट बनाने का फैसला किया। शुरू में यह कठिन जरूर था।

मोटे अनाज से 25 से ज्यादा प्रोडक्ट

अंशु द्वारा शुरू किए गए “स्टार्टअप द स्वीट अफेयर” में मडुवा,चौलाई,झींगोरा और कुट्टू के आटे से प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे पहाड़ के मोटे अनाज का भी प्रचार हो रहा है। “स्टार्टअप द स्वीट अफेयर” के माध्यम से 25 से ज्यादा बेकरी प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं।

विदेश से अल्मोड़ा वापसी

अंशु वाधवा ने बताया कि उनकी शिक्षा दिल्ली से हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में एलएलबी की पढ़ाई की। अल्मोड़ा आने से पहले अंशु टाटा पावर कंपनी से भी जुड़ी थी। इसके अलावा उन्होंने मेक्सिको में 4 साल ग्राफिक्स के क्षेत्र में भी काम किया।अंशु ने बताया कि ”द स्वीट अफेयर” का लक्ष्य युवा वर्ग में मोटे अनाज को प्रमोट करना है। हमारी कोशिश रहती है कि बेकरी प्रोडक्ट्स में किसी भी प्रिजर्वेटिव व केमिकल का प्रयोग ना करें, जो की सेहत के लिए हानिकारक होता है। सबसे अच्छी चीज की हमारे साथ स्थानीय लोग भी जुड़े हैं। इसके साथ ही सरकार भी मोटे अनाज को प्रमोट कर रही है और हमारा स्टार्टअप उसमें अपनी भागीदारी पेश कर रहा है। बता दें कि ”द स्वीट अफेयर” के प्रोडक्ट आपको रघुनाथ मॉल अल्मोड़ा में मिल जाएंगे। इसके अलावा अंशु अपनी टीम के साथ उत्तराखंड में आयोजित होने वाले कई स्टार्टअप मेलों में भी हिस्सा लेती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top