Almora News

मां ने निभाया पिता का फर्ज, पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर बेटे ने दिया शानदार तोहफा

Ad

Almora News: UK Board Result: Piyush Kholiya: Success Story: उत्तराखंड के छात्र आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।  राज्य के बेटे अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रहे हैं। एक बार फिर बेटे के परिश्रम ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जिस उमर में बच्चे वीडियो गेम, मोबाइल, टीवी पर हमेशा अपना समय गुजारते हैं। वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो इन सभ चीजों को छोड़ कर कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिससे पूरा राज्य और देश गर्व महसूस करता है। आज हम जिस युवा छात्र के बारे में आपको बताने जा रहें हैं उन्होने भी कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे पूरे देश को उनपर गर्व है। हम बात कर रहे हैं पीयूष खोलिया कि जिन्होने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। पीयूष का जीवन काफी संघर्षमय रहा है। लेकिन उन्होने कभी हार नही मानी।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा के रहने वाले हैं पीयूष खोलिया

पीयूष अल्मोड़ा के सुनारीनौला मोहल्ले में रहते हैं। उनके पिता विवेकानंद इंटर कालेज में अध्यापक थे। वहीं पीयूष की मां भगवती खोलिया विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शिक्षिका हैं। जब पीयूष कक्षा पांच की पढ़ाई कर रहे थे तो उनके पिता का अचानक निधन हो गया। घर में अचानक दुखों का पहाड़ टूट गया। पीयूष अपने घर के इकलौते पुत्र हैं। पिता के चले जाने के बाद उनकी मां हमेशा से उन्हें प्रेरित करती रहीं। मां के संघर्ष को देख पीयूष ने दिन रात मेहनत करी और अपना पूरा समय अपनी पढ़ाई के नाम कर दिया।

पीयूष खोलिया ने हासिल किए 100 नंबर

पीयूष को भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में 100-100 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं पीयूष ने गणित में 95, जीव विज्ञान में 99 और अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पीयूष की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top