Almora News

अल्मोड़ा की मंजू नयाल बनीं भारत की पहली थ्री-स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी

Ad

Kurash | ManjuNayal | Uttarakhand : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की बेटी मंजू नयाल ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कुराश खेल में भारत की पहली थ्री-स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्होंने उज़्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेफरी परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद प्राप्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

मंजू नयाल अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के सिलंगिया गांव की रहने वाली हैं। शुरुआती शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद वह अपने पिता स्वर्गीय बचन सिंह नयाल के साथ दिल्ली चली गईं। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए खेलों में करियर बनाया और लगातार मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचीं।

पिछले 22 वर्षों से मंजू कुराश और खेल शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में 1-स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी, 2025 में 2-स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी और अब 2026 में 3-स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी का दर्जा हासिल कर भारत की पहली महिला बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

मंजू नयाल कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने कजाकिस्तान, रूस, बहरीन, जापान और उज़्बेकिस्तान में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वर्ष 2015 में चीनी ताइपे में आयोजित जूनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कोच भी रह चुकी हैं।

वर्तमान में मंजू नयाल गाजियाबाद के गुरुकुल द स्कूल में कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एम.पी.एड., बी.पी.एड. और योग शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

मंजू नयाल की यह उपलब्धि उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा बनने के साथ-साथ देश के खेल जगत के लिए भी गर्व का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top