Tehri News

अमन भंडारी का NDA में हुआ चयन,बैंजवाड़ी गांव बना रहा है कामयाबी का जश्न

Ad

देहरादून: भारतीय सेना में उत्तराखंड का एक और बेटा ऑफिसर बनेगा। कुछ वक्त पहले करीब 30 से ज्यादा युवाओं ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया था। अब एनडीए परीक्षाओं के नतीजों बाद उत्तराखंड को एक बार फिर गौरवांवित होने का मौका मिला है। टिहरी के बैंजवाड़ी गांव निवासी अमन भंडारी का चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी में हुआ है। अमन ने दूसरे प्रयास में एनडीए में दाखिला मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

अमन भंडारी का सपना था भारतीय सेना

अमन भंडारी की स्कूली शिक्षा की बात करें तो उन्होंने इंटरमीडिएट तक की हरिद्वार से की है। वह बचपन से ही भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। कुछ दिन पहले ही हिमांशु पांडे जिनकी सीडीएस में पहली रैंक आई हैं, उन्होंने भी बताया था कि डिफेंस में जाने के लिए आपकों पैशनेट होना पड़ेगा। वहीं चीज अमन ने भी किया। संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए के लिए तैयारी की। पहली बार में सफलता नहीं तो अमन ने उससे सीख ली और दूसरे प्रयास में कामयाबी को अपनी झोली में डाला। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 267वीं रैंक हासिल की है। अमन जुलाई महीने से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला में प्रशिक्षण लेंगे। अमन भंडारी के चयन के बाद उनके गांव बैंजवाड़ी में भी खुशी का माहौल है। अमन के पिता दर्शन सिंह भंडारी सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर हैं, तो वही मां प्रीति उत्तराखंड बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर का पद संभाल रही हैं। उनकी तैनाती हरिद्वार में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top