National News

अमरनाथ जाने वाले भक्तों को इस बार नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, कारण जानें

Ad

जम्मू: इस साल बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है कि पहलगाम और बालटाल रूट को 1 जुलाई से 10 अगस्त तक नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसलिए इस दौरान श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस सूचना को ध्यान में रखें और यात्रा की योजना बनाते समय इसे ध्यान में रखें। जो लोग बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करना चाहते हैं उन्हें पैदल, पोनी या पालकी की सेवा से ही यात्रा करनी होगी।

बता दें कि बाबा अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी…जो कुल 38 दिन की होगी। हर साल पहलगाम और बालटाल रूट से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाती थी…जिसमें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होती थी और किराया अलग-अलग तय होता था। लेकिन इस बार नो फ्लाइंग जोन के तहत हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। यह फैसला सुरक्षा और नियमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top