Viral

270 रुपए के लॉटरी टिकट से करोड़पति बना एंबुलेंस ड्राइवर, डर के मारे पुलिस से मदद मांगने पहुंचा…

270 रुपए के लॉटरी टिकट से करोड़पति बना एंबुलेंस ड्राइवर, डर के मारे पुलिस से मदद मांगने पहुंचा...
Ad

नई दिल्ली: कुछ कहावतें कहने को तो बस कह दी जाती हैं। इनका उतना अर्थ नहीं निकाला जाता। लेकिन कहावतें जब सच होती हैं तो कई लोगों की दुनिया बदल जाती है। इस बार पूर्वी बर्धमान जिले का रहने वाला एक एंबुलेंस ड्राइवर (ambulance driver) करोड़पति बन गया है। 270 रुपए की लॉटरी के टिकट ने उसे मालामाल कर दिया। इस वाकिये से वो कहावत सिद्ध हो गई…भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पश्चिम बंगाल (West Bengal) से यह अद्भुत मामला सामने आया है। पूर्वी बर्धमान जिले के निवासी शेख हीरा पेशे से एक एंबुलेंस ड्राइवर हैं। उनकी आर्थिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं है। जिस वजह से वह अपनी मां का भी ढंग से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। लेकिन अब शेख हीरा (Shekh Heera) की लॉटरी लग गई है। सिर्फ 270 रुपए के खर्चे के बाद शेख हीरा को एक करोड़ रुपए का जैकपॉट लग गया है।

उन्हें जब लॉटरी (lottery) निकलने का पता चला तो वह काफी हैरान हुए। उन्हें खुशी के साथ साथ डर भी सताने लगा। डर इस बात का कि कहीं लॉटरी का टिकट खो ना जाए। या इसकी वजह से कोई अप्रिय घटना उनके साथ ना घट जाए। इसी डर के मारे वह तुरंत शक्तिगढ़ पुलिस स्टेशन (Shaktigarh Police station) में पुलिस से सलाह लेने भी गए।

उन्हें लॉटरी का टिकट खोने का डर था इसलिए पुलिस उन्हें सुरक्षित उनके घर तक लेकर आई और घर के बाहर कुछ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। शेख हीरा की मानें तो वह इन रुपयों से अपनी मां का इलाज कराना चाहते हैं। वह बताते हैं कि उनकी मां काफी समय से बीमार हैं। इलाज (treatment) में काफी पैसों की जरूरत थी, लेकिन पैसे न हो पाने की वजह से ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा था।

शेख हीरा कहते हैं कि अब इन रुपयों से मैं मां का इलाज अच्छे से कराऊंगा। वह कहते हैं अब मुझे विश्वास है कि मां जल्दी ठीक हो जाएगी। बता दें कि शेख हीरा उसके बाद अपने रहने के लिए एक अच्छा सा घर (house) बनवाएंगे। शेख ने कहा कि मैं अक्सर लॉटरी टिकट खरीदता रहता था, हमेशा मैं सपना देखता था कि मेरा जैकपॉट लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top