Pithoragarh News

पहाड़ की अमीषा बसेड़ा बनीं फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड…इंटरनेट पर हुई थी वायरल

Ad

पिथौरागढ़: देवभूमि उत्तराखंड को उसकी अलौकिकता, पवित्रता और सुंदरता के लिए विश्व भर में जाना जाता है। उत्तराखंड के पहाड़ों की तरह ही पहाड़ के लोग भी सुंदरता के मामले में किसी से कम नहीं होते। सुंदरता के मामले में डीडीहाट की एक बेटी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने वाली अमीषा बसेड़ा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया द्वारा 5 राउंड की प्रक्रिया के बाद 30 प्रदेशों से 30 युवतियों का चयन किया गया है और इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड से अंतिम राउंड में 8 प्रतिभागी थी। डीडीहाट की मूल निवासी अमीषा बसेड़ा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था, इसलिए उसका चयन उत्तराखंड के साथ यूपी से भी हो गया था। मगर बाद में उसे उत्तराखंड से चयनित किया गया। याद दिला दें कि टी 20 विश्व कप 2022 में अमीषा की विराट कोहली के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।

अमीषा बसेड़ा मूल रूप से डीडीहाट पिथौरागढ़ की निवासी हैं और वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के बल्लूपुर में रहता है। अमीषा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करती हैं। उन्होंने हाई स्कूल ब्राइटलैंड और इंटर की पढ़ाई दून इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। इसके बाद अमीषा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई 2 साल इंफाल, मणिपुर और 2 साल यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड, ब्रिसबेन से पूरी की।

ज्ञात हो कि अमीषा के पिता वरिष्ठ फिजीशियन, डॉ हरीश बसेड़ा दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के हेड के रूप में तैनात हैं। जबकि उनकी मां डॉ तरुणा बसेड़ा एसआरएचयू जौलीग्रांट में उप प्राचार्य एवं फार्मोकोलॉजी विभाग की एचओडी हैं। डीडीहाट के गांव बरसायत से निकलकर फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड बनना, वाकई बड़ी बात है। बता दें कि अब चयनित युवतीयां 15 अप्रैल को मणिपुर में होने वाले फिनाले में प्रतिभाग करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top