Almora News

बधाई दें, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रानीखेत के अमित बेलवाल का नाम

Ad

रानीखेत: अल्मोड़ा जनपद के युवक ने पूरे जिले का नाम विश्व भर में रौशन किया है। देशी और विदेशी मुद्राओं को संग्रहित कर अमित बेलवाल ने रिकॉर्ड कायम किया है। अमित का यह कारनामा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। लाजमी है कि पिछले कई सालों की मेहनत का फल अमित को अब जाकर मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत चौबटिया के रहने वाले अमित बेलवाल को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र बीती 17 अगस्त को मिल गया। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अपनी 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रकाशित की विशेष संस्करण किताब 2020-2022 में अमित के रिकॉर्ड को भी प्रदर्शित किया गया है।

अमित बेलवाल ने साल 2021 में यह दावा किया था कि उनके पास विदेशी मुद्रा टकसाल से छापे 19 भारतीय सिक्के मौजूद हैं। इस दावे के साथ अमित ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था। बता दें कि इसमें कनाडा, दक्षिण कोरिया, रूस, मैक्सिको, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका में स्थित टकसालें शामिल थीं।

गौरतलब है कि अमित से पहले 18 सिक्कों के संग्रह का रिकार्ड यूपी के एक व्यक्ति के नाम पर था। मगर अब 19 सिक्कों के साथ अमित बेलवाल के नाम रिकार्ड हो गया है। अमित इससे पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2019, वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया 2021, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2021 में भी नाम दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल उनके पास तीन हजार से अधिक देशी विदेशी सिक्कों का संग्रह है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top