National News

कर्नाटक में गरजे अमित शाह , मुख्यमंत्री सिद्दरमैय्यह पर साधा निशाना

Ad

नई दिल्ली : कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पूर्व जनसभा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैय्यह पर हमला करते हुए कहा की वह टीपू जयंती मानने व वोट की राजनीति करने में मशगूल है | उन्होंने कहा की राज्य सरकार विकास के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है |उन्होने आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री से पूछा की इनकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है?

ADVERTISEMENTS Ad

बीजेपी के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे शाह ने गुरुवार को टीपू जयंती विवाद को लेकर सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर जमकर निशाना साधा।

 अमित शाह ने कहा, ‘सिद्धारमैया सरकार को कर्नाटक महोत्सव मनाने में कोई रूचि नहीं है, उन्हें 10 नवंबर को टीपू जयंती मनाने में रूचि है। टीपू जयंती मनाने और वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने से राज्य की जनता का भला नहीं होगा।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top