National News

कोरोना वायरस की चपेट में गृहमंत्री अमित शाह, खुद दी जानकारी

Ad

कोरोना वायरस की चपेट में गृहमंत्री अमित शाह, खुद दी जानकारी

नई दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि लक्षण सामने आने पर उन्होंने टेस्ट कराया। 

ADVERTISEMENTS Ad

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा की- कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।  मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

बता दें कि इससे पहले भाजपा के कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के वजह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कोरोना वायरस भारत में पैर पसार चुका है। पिछले 24 घंटे में 57 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 764 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुल आंकड़ा 17 लाख के करीब पहुंच चुका है। भारत में इस महामारी से मौत का आंकड़ा 36.5 हजार के पार जा चुका है। वहीं विश्व भर में इस वायरस ने पौने दो करोड़ लोगों को अपना शिकार बनाया है. इसमें से 6.78 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

उत्तराखंड में 4330 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ


अल्मोड़ा के 247 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 94 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 82 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 71 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 1220 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 522 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 674 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 184 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 77 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 66 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 491 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 465 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 137 मरीज स्वस्थ हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top