Uttarakhand News

उत्तराखंड के जंगलों को आग ने घेरा,गृहमंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश

Ad

हल्द्वानी: राज्य के जंगल आग की चपेट में हैं। जो दिन प्रतिदिन विकराल होते जा रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्र सरकार ने मदद मांगी थी जो स्वीकार कर ली गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेलीकॉप्टर और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तत्काल उत्तराखंड भेजने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर हेंडल पर दी। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के जंगलों में आग के संबंध में, मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली ।’’  आग पर काबू पाने और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एनडीआरएफ की टीमे और हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top