Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के अमोघ जोशी का गाजियाबाद में कमाल, नेशनल एबेकस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Cognito Abacus classes: कोग्नीटो एबेकस ने 22 अप्रैल को ग़ाज़ियाबाद के आईएमएस कॉलेज में 3rd नेशनल एबेकस चैंपियनशिप का आयोजन किया जिसमे देश भर से 750+ बच्चों ने हिस्सा लिया। हल्द्वानी के युवाओं ने भी इस चैंपियनशिप में शिरकत की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी निवासी अमोघ जोशी ने 7 मिनट में 200 सवाल सोल्व करके नेशनल चैंपियनशिप को अपने नाम किया। इसके साथ ही अमोघ पूरे भारत में पहले स्थान पर रहे। इसके लिए अमोघ को 5100 रुपए का कैश प्राइज भी मिला । इसके अलावा प्रांकित नेगी, गर्वित जोशी, लाभाँश बेलवाल और दिव्याँशी अधिकारी को भी अपने-अपने लेवल में प्रथम पुरस्कार मिला। इस सभी युवाओं को 2100 का कैश प्राइज मिला।

कोग्नीटो हल्द्वानी के डायरेक्टर मयंक गर्ग ने बताया कि इन सभी बच्चों ने 200 मैथ्स के सवाल केवल 8 मिनट में सोल्व किए । उन्होंने ये भी बताया कि इस बार हल्द्वानी का परफॉरमेंस भारत में सबसे अच्छा रहा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top