Uttarakhand News

देवभूमि में अमृतपाल को लेकर अलर्ट, उत्तराखंड नंबर की गाड़ी का कनेक्शन जानें

Ad

देहरादून: सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड जीरो पर इन दिनों चर्चित चेहरा वारिस पंजाब दे के प्रमुख और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद से ही अलर्ट जारी है। अब उत्तराखंड पुलिस में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब पुलिस, उत्तराखंड पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल के उत्तराखंड नंबर की गाड़ी इस्तेमाल करने की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस लगातार ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है। उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका के बीच उत्तराखंड पुलिस भी सभी बॉर्डर पर चेकिंग में लगी है। अमृतपाल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि और सूचनाओं को इधर से उधर भेजा जा रहा है। हाल में अमृतपाल की लखीमपुर खीरी में लोकेशन मिली थी।

इसके बाद पंजाब के फगवाड़ा में उत्तराखंड नंबर की गाड़ी से उसके पहुंचने की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने गाड़ी तो पकड़ ली पर अमृतपाल सिंह फरार हो गया था। पीलीभीत क्षेत्र की उत्तराखंड नंबर की गाड़ी पकड़े जाने के बाद पंजाब पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पंजाब पुलिस के साथ साथ यहां की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top