Nainital-Haldwani News

लालकुआं में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथी की मौत

Ad

लालकुआं: शहर से सटे इलाकों में वन्यजीवों का आगमन अब आम सी बात हो गई है। खासकर हाथियों के झुंड को कई बार इन इलाकों में देखा जाता है। इसी क्रम में लालकुआं से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल सुभाष नगर के समीप लालकुआं से रुद्रपुर जा रही स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में एक हाथी आ गया। ट्रेन से जोरदार टक्कर होने के बाद हाथी की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लोको पायलट विपिन कुमार के मुताबिक सुबह करीब 4:20 पर वह लालकुआं से डाउन टीएमटी ट्रेन को लेकर बरेली की ओर जा रहे थे। तभी खंबा नंबर 62/1/2 एक दुखद घटना हो गई। दरअसल अचानक रेल की पटरियों पर 4 हाथियों का झुंड आ गया।

यह झुंड बिंदुखत्ता क्षेत्र की तरफ से खेतों से निकलकर वापस जंगल की ओर जा रहा था। हालांकि तत्परता दिखाते हुए लोको पायलट ने 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही मालगाड़ी को अचानक 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर कर दिया। लेकिन तब तक एक हाथी उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत हो गई।

इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग एवं रेलवे के अधिकारियों को दी गई जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंच गए। गौरतलब है कि इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें कोई दो राय नहीं कि उक्त क्षेत्र ने हाथियों की आवाजाही लगातार रहती है। इस ट्रैक पर पहले भी हाथियों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद रेलवे व वन विभाग में ट्रेन हल्के चलाने की सहमति भी बनी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top