Uttarakhand News

पूर्व CM हरीश रावत पर बेटे आनंद रावत का तंज, बोले मेरे पिता ने शायद मुझे येड़ा समझा…

Ad

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर सबकी नजरे ना रहे, ऐसा हो ही नहीं सकता। उत्तराखंड की राजनीति में हरीश रावत को एक बड़ा चेहरा माना जाता है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने हरीश रावत के कंधों पर ही चुनाव लड़ा था। लेकिन हरीश रावत हमेशा से विपक्षी हमलों का शिकार होते रहते हैं। इस बार तो हद ही हो गई। उनके बेटे आनंद रावत ने ही उन पर हमला बोल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरीश रावत के बेटे और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत ने शनिवार को एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने युवाओं को संबोधित किया है। इस पोस्ट में आनंद रावत ने स्किल कम्युनिकेशन को सफलता के लिए जरूरी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने विकासशील रहने के लिए कई सारे प्रयासों की भी बात की है। लेकिन साथ में आनंद रावत ने उत्तराखंड के बड़े-बड़े कांग्रेस नेताओं पर एक तंज भी कसा है।

आनंद रावत लिखते हैं कि चाहे वह किशोर उपाध्याय हो, भुवन कापड़ी हो या सुमित हृदयेश हो या फिर हरीश रावत हो, आपके नेता अपने समर्थकों को सिर्फ जन्मदिन पर बधाई या किसी परिचित के शोक संदेश वाले पोस्ट में ही व्यस्त हैं। ऐसे में विकास कौन करेगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध कौन कराएगा।

आनंद रावत ने कहा कि मेरे पिता ने शायद मेरी सभी बातें एक नेता की दृष्टि से सुनी और मुझे येड़ा समझा। गौरतलब है कि इस पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे हैं। कई लोग आनंद रावत का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई लोग इस पोस्ट पर सवाल उठा रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले हरीश रावत इस पोस्ट का कोई जवाब देते हैं या फिर नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top