Jobs

आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 2800 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली

UPAnganwadiBharti
Ad

UP Anganwadi Bharti | Govt Jobs UP | Women Recruitment : उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने की इच्छुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के बागपत, मेरठ, आगरा सहित कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के 2800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से की जाएगी।

जिलावार रिक्तियां और अंतिम तिथि

राज्य के विभिन्न जिलों जैसे मुरादाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बागपत, अलीगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर और अन्य जिलों में कुल 2827 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रत्येक जिले की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है।

पात्रता मानदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी का उसी जिले की निवासी होना अनिवार्य है…जहां से वह आवेदन कर रही हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

नई उम्मीदवार “New Registration” के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।

यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से भरें और अपलोड करें।

यदि कोई आवेदन शुल्क है तो उसे ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top