Uttarakhand News

क्या उत्तराखंड में आज होगा बड़ा फैसला… गृहमंत्री से मिलने पहुंचे अनिल बलूनी

Ad

नई दिल्ली: कुछ देर पहले गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पहुंचे हैं। उनके साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी संसद भवन पहुंचे। दोनों ही राजनेता उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है। दोनों ही नेताओं की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक हो रही है। इस बैठक के बाद बड़ा अपडेट सामने आने के चांस भी बढ़ गए हैं। उत्तराखंड चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद लगातार बैठकों का दौर जारी है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.. इसका फैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

अनिल बलूनी की पहचान उत्तराखंड के संकटमोटक के रूप में होती है। वह उत्तराखंड की राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं और कई बार पार्टी को बढ़त दिला सकते हैं। वह साल 2018 में राज्यसभा सांसद बने थे।

वैसे भाजपा ने साल 2017 से मुख्यमंत्री की घोषणा कर सभी को चौकाया है। सबसे पहले त्रिवेद्र सिंह रावत को सीएम बनाया गया और भारी विरोध के चलते उन्हें मार्च 2021 में हटाया गया, फिर सांसद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने लेकिन 114 दिन बाद उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया। बार-बार सीएम बदलने को लेकर भाजपा सवालों के घेरे में रही थी और ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व इस बार ये गलती करने से बचने की कोशिश करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top