Sports News

टिहरी की अंजलि कठायत के आगे बंगाल ने टेके घुटने, उत्तराखंड को मिली रोमांचक जीत

Ad

Uttarakhand:Women Cricket Team:Anjali Kathayat: उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने वनडे टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है और पहले दो मुकाबले में जीत हासिल की है। उत्तराखंड ने अपने दूसरे मुकाबले में बंगाल को एक विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में अंजलि कठायत ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पैल में केवल 22 रन दिए। इसके साथ ही उन्होंने 49 डॉट के गेंद भी फेंकी। जबकि सफीना ने दो विकेट, प्रेमा रावत ने एक और एकता बिष्ट ने एक विकेट हासिल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड के बल्लेबाज पहले तो लय में दिखे लेकिन चौथे विकेट के गिरते ही टीम प्रेशर में आ गई और लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि सफीना और अंजलि कठायत की जोड़ी ने बंगाल के मंसूबों में पानी फेर दिया और उत्तराखंड टीम एक रन से मुकाबला जीत गई।

उत्तराखंड के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लेने वाली अंजली कठायत मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के कोंड गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम रंजीत सिंह कठायत और मां का नाम आनंदी कठायत है। उनका परिवार खेती से जुड़ा है। अंजलि पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं। वो अपना आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को मानती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top