Dehradun News

शाबाश देवभूमि की बेटी, अंजलि रावत को स्पेशल स्कॉलरशिप के साथ Oxford यूनिवर्सिटी में मिला प्रवेश

शाबाश देवभूमि की बेटी, अंजलि रावत को स्पेशल स्कॉलरशिप के साथ Oxford यूनिवर्सिटी में मिला प्रवेश
Ad

ऋषिकेश: एक बार फिर एक बेटी ने देश व पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। ऋषिकेश की अंजलि रावत ने वो कर दिखाया जिसका बहुत से युवा सपना ही देखते रह जाते हैं। अंजलि ने दुनिया व ब्रिटेन की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश पा लिया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश निवासी अंजलि रावत बचपन से ही पढ़ाई में आगे रही हैं। साल 2010 में अंजलि ने ओमकारेश्वर सरस्वती निलयम स्कूल, ऋषिकेश से इंटरमीडिए की शिक्षा पूरी की। बता दें कि इंटर में अंजलि ने पूरे ऋषिकेश में टॉप किया था।

वर्ष 2010 में सीएलएटी चयन परीक्षा के आधार पर उन्होंने एनएएलएसएआर, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से 5 वर्षीय बीए एलएलबी कोर्स में प्रवेश लिया तथा वर्ष 2015 में 10 स्वर्ण पदकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर उसे पूर्ण किया। इसके बाद उन्होंने साल 2018-19 में सुप्रीम कोर्ट जज के साथ जुडिशियल क्लर्क के पद पर कार्य किया।

अंजलि की कामयाबी की राह इतने में कहां रुकने वाली थी। इसके बाद 2019 में पहली बार बेटी का चयन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में हुआ। गौरतलब है कि अंजलि ने ऑक्सफोर्ड से ही शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बीसीएल और 2020-21 में मास्टर इन फिलोसॉफी की शिक्षा ग्रहण की है।

हमेशा से होशियार रही अंजलि रावत को डॉ. अंबृति साल्वे छात्रवृत्ति भी मिली थी। अब अंजलि का चयन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ही डॉक्टरेट इन फिलोसॉफी कोर्स के लिए हो गया है। खास बात ये भी है कि अंजलि को शैक्षणिक सत्र 2021-24 के लिए डॉ. अंबृति साल्वे के साथ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (विधि संकाय) छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

बता दें कि ये एक पूर्ण छात्रवृत्ति है। इसके मिलने के बाद अंजलि को शिक्षण शुल्क की पूरी लागत के अतिरिक्त पाठ्यक्रम की अवधि के लिए ऑक्सफोर्ड में रहने, खानपान और अन्य रखरखाव समेत जीवन निर्वाह व्यय के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगी। सबकुछ छात्रवृत्ति के अंतर्गत ही वहन होगा। लाजमी है कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उपप्रबंधक पिता गोविंद सिंह रावत समेत पूरे परिवार खुश है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top