Pauri News

रिंगौड गांव की अंजलि रावत को बधाई दीजिए… SSC परीक्षा में बनीं ऑल इंडिया टॉपर

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर कमाल किया है। शिक्षा के क्षेत्र में युवा लगातार आगे बढ़ रहा है और इतिहास रच रहा है। पौड़ी गड़वाल ग्राम रिंगौड की रहने वाली अंजली रावत ( ANJALI RAWAT TOPPER) ने SSC Exam Grade D परीक्षा में कामयाबी पाई है। अंजलि ( ANJALI RAWAT TOPPER SSC) ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी कामयाबी के बारे में पता चलने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। जानकारी के अनुसार अंजलि की नियुक्ति मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स(MEA) में होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल ने भी अंजलि को बधाई दी है। हल्द्वानी लाइव की टीम की ओर से अंजलि को हार्दिक बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top