Uttarakhand News

अंजुमन सिद्दिकियान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Ad

हल्द्वानी: अंजुमन सिद्दिकियान द्वारा बुधवार को चोरगलिया रोड स्थित एवन ए ज़हूर मैरिज हॉल में मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में प्रेरणा का संचार करना था। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव मोहम्मद नासिर शामिल हुए। उन्होंने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ-साथ डॉक्टर, वकील, पत्रकार, पीएचडी धारक और अन्य समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 60 से अधिक लोगों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर कई वक्ताओं ने मंच से छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्हें आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह की गरिमा बढ़ाने वालों में अंजुमन सिद्दिकियान के सदर राशिद गुड्डू, नायब सदर सईद अहमद सिद्दीकी और मोहम्मद यूसुफ, जनरल सेक्रेटरी उज़ैर फ़िरोज़, कोषाध्यक्ष अख्तर नईम, तालीमी कमेटी के सेक्रेट्री मज़हर हुसैन, फैज़ान सिद्दीकी, बशारत उल्लाह, आज़म सिद्दीकी, इमदादी कमेटी के सेक्रेट्री फरीद अहमद समेत संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सभी सम्मानित लोगों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया। अंजुमन सिद्दिकियान का यह प्रयास समाज में शिक्षा और सेवा भावना को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top