Pauri News

बड़ी खबर, अंकिता भंडारी की मां की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

Ad

पौड़ी: अंकिता हत्याकांड का दुख अब भी प्रदेशवासियों के भीतर है। न्याय की गुहार लगातार लगाई जा रही है। अंकिता के माता-पिता पर क्या गुजरी होगी, इसका अंदाजा वाकई कोई नहीं लगा सकता। अब अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

डोभ श्रीकोट की दिवंगत अंकिता भंडारी की मां की अचानक तबियत खराब हो जाने पर उन्हें श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार फिलहाल उनकी हालत में सुधार हुआ है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि एक दिन और निगरानी में रखने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी अंकिता की मां का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसमें कोई दोराय नहीं की अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के बाद रोज घर में सांत्वना देने वाले लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। तनाव के कारण अब सोनी देवी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। डाक्टरों ने कहा है कि बीपी के अलावा उन्हें अन्य कोई दिक्कत नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top