Dehradun News

अंकिता के दोस्त के बयान दर्ज, रिजॉर्ट के पूर्व कर्मियों ने भी किया चौंकाने वाला खुलासा

Ad

ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। अंकिता की अपने जिस दोस्त से लगातार बातें हो रही थीं। उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। बता दें कि अंकिता के पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक भी उसकी मौत डूबने के कारण ही हुई है। हालांकि, सिर में लगी चोट के कारणों की जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि पुष्प दीप ने एसआईटी को दिए बयानों में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पुष्प दीप और अंकिता की घटना के दिन भी बातें हुई थी। एक तरह से पुष्प हर एक बात जानता हो, ऐसी पूरी संभावना है। इंटरनेट पर वायरल हुए कुछ व्हाट्सएप चैट से भी यही प्रतीत हुआ था। बहरहाल, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि पुष्प ने अपने स्तर से भी पड़ताल करने की बात कही है। जिसके बारे में उसने एसआईटी को बताया है।

बता दें कि एसआईटी ने सोमवार को भी घटनास्थल का दौरा किया। डीजीपी ने बताया कि चीला पावर हाउस के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी प्राप्त की गई हैं। एसआईटी ने रिजॉर्ट में घटना के दिन ठहरे मेहमानों की सूची भी बनाई है। इन सबसे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि बयानों के बाद अब फोरेंसिक जांच की बारी आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्प दीप ने साफ कहा है कि आरोपित अंकित पुलिस से कई राज छिपा रहा है। खबर यह भी है कि पुष्प की उस वक्त भी अंकिता के साथ फोन पर बात हुई थी जब वो तीनों आरोपितों के साथ थी। पुष्प ने आशंका भी जताई कि पुलकित के मोबाइल में अंकिता से संबंधित कोई राज हो सकता है। रिजॉर्ट के पूर्व कर्मचारी विवेक और इशिता ने बताया कि रिजॉर्ट शराब स्टॉक की जाती थी और ग्राहकों को चरस, स्मैक गांजा सभी कुछ सप्लाई किया जाता था। साथ ही कई अवैध काम होते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top