Dehradun News

धरने पर बैठे दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता, बेटी को याद किया तो छलके आंसू

Ad

ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में बेटी के परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को माता-पिता ऋषिकेश में कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से आयोजित धरने में शामिल हुए। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता भी धरने पर बैठे। उनका कहना है कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। आज धरने के दौरान बेटी को याद कर अंकिता के मां के आंसू भी छलक पड़े। 

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि घटना के अगले ही दिन सबूत नष्ट कर दिए गए थे। जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने भी आरोपियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया था मगर अबतक कुछ नहीं हो सका है। गौरतलब है कि अंकिता की गुमशुदगी के मामले में 23 सितंबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में अंकिता का शव बरामद हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top