Uttarakhand News

पौड़ी की अंकिता, जिसे पूरा उत्तराखंड गोल्डन गर्ल के नाम से जानता है

Ad

उत्तराखंड: गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर अंकिता ने जीता गोल्ड

वर्तमान दौर में हर क्षेत्र में लड़कियां अपना दबदबा कायम कर रही है। चाहे वह क्षेत्र खेल का हो या फिर पढ़ाई का। उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पहाड़ की बेटी अंकिता ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उत्तराखंड की एथलीट अंकिता ध्यानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड हासिल किया है। बता दें अंकिता को पूरा उत्तराखंड गोल्डन गर्ल के नाम से जानता है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने भरी हुंकार, वेतन मिले नहीं तो 28 अक्टूबर को होगा चक्का जाम

यह भी पढ़े:नेपाल ने भारतीय चैनलों का प्रसारण किया बंद, सालाना 8 अरब का होगा नुकसान

पुणे में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड की एथलीट अंकिता ध्यानी ने पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस कामयाबी की तारीफ केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी की और सम्मानित किया। अंकिता पौड़ी के दूरस्थ गांव मेरूड़ा की रहने वाली हैं और रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास की छात्रा है। वह अपने घर से दूर रहकर अंकिता यहां एथलेटिक्स कोच से ट्रेनिंग ले रही हैं। अंकिता की कोच महेशी है। वह कहती है कि पहले अंकिता 3000 मीटर वर्ग में दौड़ती थीं। वो हमेशा ही शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। उसके अंदर अच्छा करने की ललक है। उसे जब भी मौका मिला तो उसने मैदान पर अपने शानदार खेल से उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड सबसे बड़ी खबर: हरक सिंह रावत का 2022 में चुनाव न लड़ने का ऐलान

यह भी पढ़े:बागेश्वर में युवक ने फूफा को 8 लाख का चूना लगाया, खुलासे ने सभी को चौकाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top