Champawat News

बेटी को बधाई दीजिए, पंतनगर यूनिवर्सिटी की छात्रा अंकिता जोशी ने IIM नागपुर में हासिल किया गोल्ड मेडल

Ad

चंपावत: राज्य के युवा लगातार ऊंचे पदों पर पहुंच कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उत्तराखंड की बेटियां इस कड़ी में सबसे आगे हैं। प्रदेश के हर जिले से हर उम्र वर्ग की बेटी आगे बढ़कर पढ़ाई, खेलकूद में अपना नाम बना रही है। इस बार चंपावत से एक अच्छी खबर सामने आई है। लटौली गांव की रहने वाली अंकिता जोशी ने आईआईएम नागपुर से प्रबंधन की पढ़ाई करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अंकिता जोशी चंपावत के लटौली गांव में रहती हैं। उन्होंने कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। बता दें कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा में वह टॉप टेन में रही थी। मौजूदा वक्त की बात करें तो वह गुडग़ांव की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर ही हैं।

अब अंकिता जोशी को देश के भारतीय प्रबंधन संस्थान नागपुर से प्रबंधन की पढ़ाई में स्वर्ण मिला है। गौरतलब है कि आईआईएम नागपुर देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थानों में शुमार है। बता दें कि यह सम्मान उन्हें 23 अप्रैल को नागपुर में आयोजित दीक्षा समारोह में मिला। अंकिता के पिता संजय जोशी और माता तारा जोशी बेटी की इस उपलब्धि से गदगद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top