Uttarakhand News

पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य को पुलिस ने पकड़ा, पहले से जेल में है बेटा पुलकित

Ad

ऋषिकेश: वनंतरा रिजॉर्ट प्रकरण में मुख्‍य आरोपित पुलकित आर्य के पिता पूर्व दायित्‍वधारी विनोद आर्य भी बुरा फंसे हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को दबिश दी थी। फिलहाल वो हिरासत में हैं। सहारनपुर निवासी एक चालक ने उनपर कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार छुटमलपुर सहारनपुर निवासी एक ड्राइवर ने मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए विनोद आर्य पर आरोप लगाया था कि पिछले महीने वह डॉ विनोद आर्य से नौकरी के संबंध में मिला और 10 हजार रुपए प्रति माह वेतन पर नौकरी करने लगा था। युवक का आरोप है कि डॉ विनोद आर्य ने मालिश के बहाने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया।

इसके बाद युवक ने डर की वजह से नौकरी भी छोड़ दी। ये भी आरोप है कि छुटमलपुर में बाइक सवार तीन युवकों को भेजकर उसका एक्सीडेंट कराया गया। युवक ने जान का खतरा बताया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की । एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top