CM Corner

सीएम धामी का ऐलान, प्रदेश में होगी 330 महिला होमगार्डों की भर्ती

Dehradun News: प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। देहरादून के अलावा हरिद्वार और नैनीताल में महिला होमगार्ड जवानों की प्लाटून हैं। जल्द ही ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल पद संख्या 330) तैयार की जाएगी। कुमाऊं कमांडेंट होमगार्ड्स ललित मोहन जोशी को सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान स्वीकृत किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ललित मोहन जोशी को यह सम्मान प्रदान किया।

सीएम ने की घोषणाएं-

1. उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों-ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवकों  की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330) पदों पर भर्ती की जाएगी। 

2. राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद में ड्यूटी व राज्य की सीमा में निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपये प्रतिदिवस भोजन भत्ता प्रदान किया जाएगा। 

3.  होमगार्ड्स की ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जाएगा। 

4. अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 रुपये प्रतिमाह एवं अवैतनिक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की जाएगी। 

To Top