Uttarakhand News

जिस चीला नहर में मिला था अंकिता भंडारी का शव, वहीं से बरामद हुआ एक और शव

Ad

ऋषिकेश: चीला नहर से एसडीआरएफ की टीम ने एक और शव बरामद किया है। ये शव बैराज कालोनी निवासी युवती का बताया गया है। सूचना प्राप्त होने के बाद सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चीला पावर हाउस जलाशय से शव को बरामद किया है। बता दें कि ये चीला नहर वही नहर है, जहां से दिवंगत अंकिता भंडारी का शव बरामद किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में चीला नहर में बहने के बाद युवती ता शव बरामद हुआ है। लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं का कहना है कि शव की पहचान 23 वर्षीय आंचल पुत्री अनिल के रूप में की गई है। वह बीती शाम दोपहिया वाहन से घर से निकली थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसने अपना वाहन बैराज के पास खड़ा किया था।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सोमवार की सुबह गोताखोर की मदद से चीला पावर हाउस स्थित जलाशय से युवती का शव बरामद हुआ है। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया था कि एक लड़की के चिल्लाने की आवाज नहर से आ रही थी। मगर उस व्यक्ति के देखने के बाद भी युवती नहीं दिखी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top