Haridwar News

उत्तराखण्ड से चलेगी एक और स्पेशल ट्रेन, दिल्ली जाना भी होगा आसान

Ad

Uttarakhand Special Train: Haridwar to Sabarmati Summer Train: Uttarakhand Summer Special Train:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के लिए इस बार रेल्वे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यह निर्णय गर्मियों में उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी रेलवे को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब ग्रीष्मकाल में यात्रियों को सुविधा देने के लिए हरिद्वार से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। हरिद्वार से साबरमती और साबरमती से हरिद्वार के लिए गाड़ी संख्या 09425/09426 साबरमती –हरिद्वार – साबरमती को निर्धारित कर दिया गया है।

इस दिन होगा संचालन

बता दें कि इस ट्रेन का संचालन साबरमती और हरिद्वार से केवल चार दिनों के लिए होना है। साबरमती से इस ट्रेन का संचालन 14, 17, 20 और 23 मई को होगा, वहीं हरिद्वार से इसका संचालन 15, 18, 21 और 24 मई को होगा। हरिद्वार से साबरमती के बीच यात्री इस ट्रेन के माध्यम से 1,134 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। इस पूरी यात्रा में यह ट्रेन लगभग 24 घंटे का समय लेगी। हरीद्वार से यह ट्रेन रात 9:45 पर प्रस्थान करेगी और अगली रात 10:30 पर साबरमती पहुंचेगी। वहीं साबरमती से यह ट्रेन शाम 6:45 पर प्रस्थान करेगी और अगली शाम 7 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

जानिए ट्रेन का पूरा रूट

बता दें कि इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी -02 कोच,  स्लीपर कोच -12 कोच,  सामान्य कोच -12 कोच होंगे। साथ ही यह ट्रेन दिल्ली, गुड़गाँव, अजमेर, मारवाड़ और पालनपुर होते हुए साबरमती पहुंचेगी। हरीद्वार से शाम 9:45 पर प्रस्थन कर के यह ट्रेन सुबह 3:30 पर दिल्ली 4:42 पर गुड़गाँव दोपहर 1:35 पर अजमेर दोपहर 3:45 पर मारवाड़ शाम 7:53 पर पालनपुर होते हुए रात 8:30 पर साबरमती पहुंचेगी। वहीं साबरमती से शाम 6:45 को प्रस्थान कर के यह ट्रेन रात 9:45 पर पालनपुर सुबह 2:30 बजे मारवाड़, सुबह 4:50 पर अजमेर, दिन में 12:20 पर गुड़गांव, दोपहर 1:30 पर दिल्ली होते हुए शाम 7 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top