Nainital-Haldwani News

यात्रीगण ध्यान दें, लालकुआं से चलने वाली ये ट्रेन हुई निरस्त

Ad

Lalkuan news: उत्तराखंड में प्रतिदिन लाखों यात्री रेल यात्रा करते हैं। तो वहीं उत्तराखंड के लालकुआं से प्रतिदिन हजारों यात्री रेल यात्रा करके दूसरे राज्यों के लिए जाते हैं। ऐसे में लालकुआं से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लालकुआं से 25 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05060 लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। ( Lalkuan-Howrah train cancelled )

ADVERTISEMENTS Ad

इस दिन नहीं चलेगी ट्रेन

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के माला-शाहगढ़ रेल खंड पर भारी वर्षा एवं जल-जमाव के कारण लालकुआं से 25 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05060 लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। यह ट्रेन लालकुआं जंक्शन से 01:35 बजे निकलती है और 09:30 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचती है। 05060 ट्रेन, करीब 8 घंटे में यह सफर तय करती है। एवं यात्रा के दौरान 31 स्टेशनों पर रुकती है। ऐसे में इस ट्रेन के निरस्त होने से इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ( Lalkuan-Howrah train cancelled on 25h july )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top