Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड रोडवेज का यात्रियों को तोहफा, हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चलाई गई एक और वोल्वो बस

Ad

Haldwani news: Volvo bus: हल्द्वानी से दिल्ली प्रतिदिन हजारों यात्री बर में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज लगातार बड़े-बड़े कदम उठाता आया है। और एक बार फिर रोडवेज ने अपने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रोडवेज डिपो हल्द्वानी की ओर से दिल्ली रूट पर एक और वोल्वो बस संचालित की गई। बुधवार सुबह यह बस दिल्ली के लिए रवाना की गई। हल्द्वानी डिपो को मिली दो और वोल्वो के लिए अभी रूट निर्धारण की प्रक्रिया जारी है। ( Volvo bus started )

ADVERTISEMENTS Ad

तीन वाल्वो बसें मिली

हल्द्वानी से दिल्ली जाने के लिए वोल्वो बसों की भारी डिमांड रहती है। पहले सिर्फ काठगोदाम डिपो के पास ही वाल्वो बसें थी, लेकिन एक हफ्ते पहले हल्द्वानी डिपो को भी दो वोल्वो बसें मिली थी। और बुधवार को तीन बसें और आ गई। सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यालय के आदेश मिलने पर दो और बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल इन बसों के रूट का निर्धारण किया जा रहा है। यात्री अपने सफर को सुहाना बनाने के लिए हमेशा से ही उन बसों में सफर करना चाहते हैं जिनमें उन्हे बेहतर सुविधाएं मिले। और अब वोल्वो बसों के संचालन से हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सफर करने में काफी आसानी होगी। ( Another volvo bus started from haldwani to delhi )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top