Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग की आंशिका सेमवाल का देश के 60 छात्रों में चयन, USA में नौकरी करने का मिला मौका

Ad

Uttarakhand: Placement:Anshika Semwal: वो बात पुरानी हो गई है, जब पहाड़ की बेटियां घर की चार दिवारी के भीतर रहती थी। राज्य में शिक्षा दर बढ़ी तो बेटियों ने भी अपने सपनों को पंख दिए। आज वो पढ़ाई वो नौकरी के लिए दूसरे देश भी पहुंच रही हैं। बेटियों की सफलता राज्य की हजारों बेटियों को भी प्रेरित करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

वैसे कुछ वर्षों में उत्तराखंड शिक्षा हब के रूप में अपनी पहचान बना पाया है। राज्य में कई अच्छे स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। स्कूल अच्छी शिक्षा देते में सक्षम हैं और कॉलेज पढ़ाई पूरी होने पश्चात प्लेसमेंट। कई युवाओं की प्लेसमेंट विदेशों में भी हुई है। एक नाम रुद्रप्रयाग जिले के नमोली गांव की रहने वाली अंशिका सेमवाल का भी है। उनका चयन हैदराबाद स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी जीई वेर्नोवा में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर हुआ है। अंशिका को 17.30 लाख का प्रारंभिक पैकेज मिला है। अंशिका की पढ़ाई उत्तराखंड में ही हुई है। इसके बाद उन्होंने देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक के लिए दाखिला लिया।

प्लेसमेंट के लिए वो भारतीय स्तर की देशभर मे आयोजित होने वाली आईआईटी एनआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेज की ऑनलाइन कई राउंड के टेस्ट मे शामिल हुई । जिसमें उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज से एकमात्र छात्रा अंशिका सेमवाल का चयन हुआ है। बता दें कि इस वर्ष 2024 में जनरल इलेक्ट्रिक डिजिटल कंपनी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कई राउंड के टेस्ट के बाद देशभर के 60 छात्रों का चयन हुआ। अपनी इस कामयाबी के चलते अंशिका अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनती बनीं हैं जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top