Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बिरला स्कूल के टॉपर रहे अंशुल भट्ट ने UPSC एग्जाम किया क्रैक, देश में मिला 22वां स्थान

Ad

Uttarakhand news: Anshul bhatt: कुछ करने की अगर ठान ली जाए तो लक्ष्य ज्यादा दूर नहीं रहता है। राज्य के कई युवा छात्रों ने अपनी मंजिल ही ऐसी रखी है जहां पर कामयाबी का मतलब है देश में उत्तराखंड का नाम रोशन करना। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा में उत्तराखंड के छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है। हम बात कर रहे हैं देहरादून निवासी अंशुल भट्ट की। जिन्होने सिविल परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला से की थी पढ़ाई

अंशुल ने UPSC में 22वीं रैंक प्राप्त की है। अंशुल ने हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला से अपने पढ़ाई की है। बता दें कि उन्होंने 2018 में कक्षा 12वीं में टॉप किया था। इंटर में उन्होंने 500 से 495 अंक हासिल किए थे। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफैंस कॉलेज चले गए। अंशुल के पिता अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

बीते दिनों अंशुल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम धामी ने उन्हें उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि अंशुल ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। और आशा है देश के लिए वे आगे भी काम करते रहेंगे। अंशुल की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top