Tehri News

उत्तराखंड के अनुराग डोभाल का ऐलान, BIG BOSS से मिलने वाली पूरी फीस कर देंगे दान

Ad

Anurag Dobhal in Big Boss Season 17: मायानगरी और उत्तराखंड के रिश्ता लगातार बेहतरीन होता जा रहा है। जिस प्रकार उत्तराखंड के युवा कलाकारों का हुनर छोटे पर्दों के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर भी नजर आ रहा, उस से साफ ज़ाहिर है कि जल्द ही उत्तराखंड कामयाबी के शिखर तक पहुंच जाएगा। आज हम आपको राज्य के ऐसे ही प्रतिभाशाली युवा के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने हुनर के दम पर बिग बॉस के सेट पर छाने वाले हैं, यानी कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो ‘बिग बॉस” के सीजन 17 में नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के देहरादून जिले में रहने वाले अनुराग डोभाल की।

ADVERTISEMENTS Ad

अनुराग डोभाल अपने प्रशंसकों में बाबू भय्या नाम से भी काफ़ी मशहूर हैं। The UK07 Rider” नाम से इनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर लगभग 71 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। उनकी ये प्रसिद्धि इंस्टाग्राम में भी देखने को मिलती है जहां उनके 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं।बता दिया जाए कि बिग बॉस के 17वें सीजन की शुरुवात रविवार 15 अक्टूबर से हो चुकी है जिसे हमेशा की तरह फिल्म अभिनेता सलमान खान हास्ट कर रहे हैं। इस ही दौरान इस शो में उत्तराखण्ड के अनुराग डोभाल भी नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस 17 के घर में दिमाग वाले रूम में इस बार अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर) के साथ सनी आर्य, जिग्ना वोरा, यूट्यूबर अरुण श्रीकांत माशेट्टी, सना रईस खान और एक अन्य कंटेस्टेंट नजर आयेंगे। साथ ही बिग बॉस में अनुराग को सलमान के घर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अनुराग डोभाल मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में कुलणा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता एक सरकारी स्कूल में गणित विषय के अध्यापक हैं, वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनबाग टिहरी गढ़वाल से की जिसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए दूधली में डी० डी० एच० ए० स्कूल और फिर श्री गुरु राम राय स्कूल भनियावाला में दाखिला लिया। 12वीं के बाद अनुराग ने देहरादून के डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। साल 2017 से अनुराग ने मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना प्रारंभ कर दिया था। धीरे धीरे इस छेत्र में उन्हें सफलता मिलने लगी। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार व क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

अनुराग ने इसके साथ ही एक बड़ा ऐलान भी किया है। वो यूके 07 फाउंडेशन भी चलाते हैं। ‘बिग बॉस 17’ में उन्हें जो भी राशि मिलेगी, वह उसका 100 प्रतिशत इस फाउंडेशन में इस्तेमाल करेंगे और इसके जरिये किसी की मदद करेंगे। किसी की शादी करेंगे, किसी को जॉब देंगे। कुल मिलाकर जिसको जो मदद चाहिए होगी, वो करने का प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top