Dehradun News

देवभूमि आकर अनुष्का शर्मा ने नीम करौली बाबा को किया याद, बोलीं सब बढ़िया है…

Ad

ऋषिकेश: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली महाराज के बहुत बड़े भक्त हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट नीम करौली बाबा के कैंची धाम भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वृंदावन स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम में भी उनके दर्शन किए। अब अनुष्का एक बार फिर उत्तराखंड पहुंची हैं और उन्होंने बाबा को याद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली अनुष्का शर्मा 26 जनवरी से उत्तराखंड में है। सोमवार को दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु रहे स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में पहुंचकर ध्यान लगाया था। वहीं, मंगलवार को दोनों ने संतो को भंडारा भी कराया।

अब अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की है। जो पूरे उत्तराखंड में वायरल हो गई है। दरअसल, इस फोटो में अनुष्का शर्मा गंगा नदी के किनारे ध्यान लगाते हुए दिख रही हैं और फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है…”क्या आपको नहीं दिखता कि सब कुछ परफेक्ट है” और नीम करौली बाबा का नाम भी अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top