Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बिरला स्कूल की छात्रा अनुश्री को विश्व में मिला दूसरा स्थान, कमाल की फोटो खींच डाली

Ad

हल्द्वानी: शहर की छात्रा ने विश्वभर में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। आठवीं कक्षा की छात्रा अनुश्री परिहार ने ऐसी फोटो क्लिक कर डाली कि उन्हें  विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें रॉयल सोसायटी ऑफ बायोलॉजी यूनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित यंग फोटोग्राफी के लिए दिया गया है। उन्हें प्रोत्साहन करने के लिए संस्थान ने उन्हें 150 पाउंड की धनराशि एवं एक प्रशस्ति पत्र दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यूनाइटेड किंग्डम की संस्था द्वारा कम्युनिकेशन विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 1100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। हल्द्वानी की छात्रा अनुश्री ने घर की छत से सूर्य की प्रथम किरणों का आनंद लेते ब्राह्मणी मैना के जोड़े की फोटो खींची। जिसे यंग फोटोग्राफर ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में उपविजेता का ख़िताब मिला है। जिसमें उन्हें एक प्रशस्ति पत्र व 150 पाउंड की धनराशि भी दी गयी है।

 अनुश्री हल्द्वानी मानपुर वेस्ट में स्थित आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग स्कूल में आठवीं की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पिंदरजीत चीमा, बीजो थॉमस, कल्पना पंत, सहित बहादुर सिंह परिहार, कमला परिहार, पवन परिहार, सहित उनके परिजनों सहित विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top