
SSC Stenographer 2026 | SSC Recruitment | Government Jobs India | Stenographer Vacancy | SSC Exam Date : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Staff Selection Commission (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उम्मीदवार 15 मई 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं…जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई तय की गई है। आवेदन में सुधार के लिए 20 से 21 मई तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी।
इस भर्ती के तहत करीब 731 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास होना जरूरी है साथ ही स्टेनोग्राफी का कौशल भी होना चाहिए। आयु सीमा ग्रेड C के लिए 18 से 30 वर्ष और ग्रेड D के लिए 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में जुलाई से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। पुराने पोर्टल पर किया गया रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और सभी जानकारी सही तरीके से भरें।






