Haridwar News

उत्तराखंड में कांवड़ियों की एक दर्जन बाईकों में अचानक भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी

Ad

हरिद्वार: सावन महीने की शुरुआत होने के बाद बीते दिनों से कावड़ यात्रा भी प्रारंभ हो गई थी। जिसके बाद विभिन्न राज्यों से कांवड़िए यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार भी कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। मगर इसी बीच हरिद्वार से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जहां कांवड़ियों की करीब एक दर्जन बाइक एक के बाद एक कर जल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

यह तो भगवान की कृपा रही कि दमकल टीम मौके पर जल्दी पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है करीब 10 से 12 बाइक अग्निकांड में जलकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। अच्छी बात यह भी है कि कोई भी कावड़ यात्री आग की चपेट में नहीं आया। आग लगने के कारणों को अभी तक स्पष्ट रूप नहीं दिया गया है। मगर तेज धूप और गर्मी इसका बड़ा कारण माना जा रहा है।

आपको बता दें कि रविवार को डाक कावड़ और बाइकर्स कावड़ यात्री भारी मात्रा में पहुंचे थे। जब पार्किंग भी फुल हो गई तो जगह-जगह कांवड़ियों ने अपनी बाइक खड़ी कर दी ओम पुल के पास यह बाइकें खड़ी हुई थी। इसके बाद उनमें अचानक आग लग गई। फौरन ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर दमकल की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने जानकारी दी और बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top