Nainital-Haldwani News

पहाड़ जाने वालों के लिए जरूरी खबर, भारी बारिश के कारण करीब 29 रूट बंद

राहत भरी खबर, रामनगर-हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में चार मार्ग और खुले
Ad

नैनीताल: जनपद में बारिश फिर जी का जंजाल बन गई है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार रात से लगातार जिले के विभिन्न इलाकों में वर्षा हो रही है भूस्खलन व मलबा आने की वजह से कई रास्ते बंद हैं। नैनीताल जिले में 6 राजमार्ग, 2 मुख्य जिला मार्ग सहित 29 रास्ते बंद हैं। एक बार फिर आवागमन प्रभावित हुआ है। बता दें कि गर्जिया से बेतालघाट राजमार्ग संख्या 71 बंद है। इसके साथ ही काठगोदाम से सिमलिया बैंड तक राजमार्ग संख्या 103 बंद है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह रास्ते बंद

कुकरागाड़ से डालकन्या तक भवाली में राजमार्ग संख्या 104
रामनगर बेतालघाट राजमार्ग संख्या 83
रामनगर- भण्डापानी- ज़हना – रिची वाला राजमार्ग संख्या 71
गर्जिया बेतालघाट उड़ा खान राजमार्ग संख्या 82
अमृतपुर बानना- बबियाड़ मुख्य जिला मार्ग
भुजान बेतालघाट मुख्य जिला मार्ग

गौरतलब है कि 21 आंतरिक मार्ग भी भूस्खलन की वजह से बंद हैं। खासकर पहाड़ी और मैदानी काश्तकारों के लिए भी बुरी खबर है। फसलें चौपट हो गई हैं। मैदान में जहां धान तथा अन्य फसलें लगातार बरसात से संकट में हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों की फसलों पर भी इस बरसात ने बुरा प्रभाव डाला है। माना जा रहा है कि बारिश का दौर अभी रुकने वाला नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top