Almora News

शाबाश भुला, अल्मोड़ा के अपूर्व त्रिपाठी एयरफोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर

Ad

अल्मोड़ा: पहाड़ के युवाओं में भारतीय सेना की वर्दी पहन कर देश सेवा करने का जो जुनून है, उसका कोई भी सानी नहीं है। अल्मोड़ा के एक होनहार युवा अपूर्व त्रिपाठी ने अब अपने देश सेवा करने के सपने को साकार किया है। अपूर्व त्रिपाठी एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अल्मोड़ा नगर के रहने वाले अपूर्व त्रिपाठी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पास करने के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। अपूर्व के पिता अमित कुमार त्रिपाठी सोहन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जबकि उनकी माता विद्या त्रिपाठी एक कुशल गृहिणी हैं।

अपूर्व ने कूर्मांचल एकैडमी अल्मोड़ा से विज्ञान वर्ग इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद डीआईटी देहरादून से बीटेक किया और अब फ्लाइंग ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया है। अपूर्व की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं पूरे अल्मोड़ा का नाम भी पूरे देश में रोशन हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top