Haridwar News

गंगा में बहते दिखे अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा! जानें कैसे बची जान

DeepakHooda
Ad

हरिद्वार: बुधवार को हरिद्वार की पवित्र गंगा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा गंगा में बहने लगे। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत टीम ने उन्हें कुछ ही मिनटों में बचा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दीपक हुड्डा कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने यह देखकर शोर मचाया। तभी वहां तैनात पीएसी की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और हुड्डा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू का वीडियो भी शेयर किया और दावा किया कि पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा ने उन्हें धन्यवाद दिया है। लेकिन जब यह खबर हर जगह फैली, तो शुरुआत में खुद दीपक हुड्डा ने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

मगर इसके करीब ढाई घंटे बाद, मीडिया के सामने हुड्डा ने स्वीकार किया कि वास्तव में वह ही गंगा में गिर गए थे और उन्हें बचाया गया। हुड्डा ने बताया कि स्नान करते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वह बहने लगे, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकाल लिया।

पुलिस और पीएसी की टीम की मुस्तैदी की वजह से हादसा टल गया। अगर कुछ पल की भी देर होती, तो गंभीर घटना हो सकती थी। उत्तराखंड पुलिस की इस तत्परता की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, दीपक हुड्डा के फैंस ने भी राहत की सांस ली कि खिलाड़ी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top