Uttarakhand News

उत्तराखंड:आपके पास देश की सेवा करने का मौका, रानीखेत में 28 दिसंबर से होगी भर्ती

Ad

रानीखेत: अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब सरकारी विभागों में नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। साथ ही सेना भर्ती रैली की तैयारियां भी चल रही हैं। जो युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जो युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, सेना की वर्दी पहनना चाहते हैं, उनके लिए दिसंबर माह में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 28 से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। रानीखेत के सोमनाथ मैदान दुलीखेत में भर्ती रैली आयोजित होगी। जिसमें यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:स्कूल खोलने को लेकर पैदा हो रहा है संशय, सैनिटाइजेशन के लिए बजट नहीं

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के यात्रियों को वोल्वो बस के लिए करना होगा इंतजार, हरी झंड़ी अभी नहीं

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि भर्ती में भारत के सारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सैनिक जीडी और ट्रेडमैन के अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रशासन भर्ती रैली को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा है। डीएम भदौरिया ने कहा कि भर्ती रैली से पहले हर व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली जाएगी। प्रशासन हर सुविधा दुरुस्त करने में जुटा है, ताकि भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भर्ती रैली के दौरान रानीखेत में भीड़ हो सकती है। जिससे भोजन और आवास संबंधी कमी और महंगाई हो सकती है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को अपने स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में आई भर्तियां

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:गलती से दूसरे इलेक्ट्रिक फीडर पर चढ़ा लाइनमैन, हुई मौत, दुखद घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top