Uttarakhand News

हल्द्वानी आ रहे व्यक्ति को लिफ्ट लेने के बहाने लूटा, पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: गाडी मे लिफ्ट देने के बहाने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी करने वाले लिफाफा गिरोह का मुख्य सरगना कमल उर्फ सोनू को नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पीडित टोनी सक्सेना निवासी काशीपुर 20 सितंबर 2022 को ठगी का शिकार हुए थे। रामनगर से हल्द्वानी जाते हुए टोनी को आरोपियों ने कार में लिफ्ट दी। आरोपियो ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और फोन से पुलिस की रिकार्डिगं की आडियो चलाकर आगे चोरी होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने टोनी का कीमती समान एक लिफाफे में रखकर एक फर्जी लिफाफे के साथ बदल दिया। दूसरे लिफाफे मे जिसमे अखबार के टुकडे थे। फिर उन्होंने टोनी को कार से उतरा दिया। टोनी ने इस संबंध में तहरीर दी तो जांच में पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला। पुलिस को DL7CL-0406 का नंबर मिला और फिर जांच शुरू हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

ठगों की पहचान कमल उर्फ अली उर्फ सोनू उर्फ इंद्र पुत्र आनंदराम निवासी 34/397 त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार दिल्ली, प्रेमसागर पुत्र किशन लाल निवासी 10/158 खिचड़ीपुर मयूर विहार दिल्ली और रोशन पुत्र पूरनमासी निवासी 35/477 त्रिलोकपुरी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किये गये और NBW वारण्ट लिये गये परन्तु अभियुक्त गण फरार थे जिनके द्वार पुनः उक्त घटना को गोरखपुर मे अन्जाम दिया गया। इसके बाज पुलिस ने जांच जारी रखी और लिफाफा गैंग का मुख्य सरगना कमल कुमार उर्फ सोनू को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सोनू के खिलाफ कुल 13 मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी, व. उपनिरीक्षक अनीस अहमद, उपनिरीक्षक जोगा सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे ।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top