Nainital-Haldwani News

DM बंसल की एक और कोशिश,नैनीताल जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए डोली व्यवस्था बनेगी

Ad

हल्द्वानी:डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय मे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। डीएम सविन बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों को गति देने की आवश्यकता है ताकि आम गरीब आदमी को एनएचएम के माध्यम से संचाालित स्वास्थ्य योजनाओ का लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के सम्बन्ध मे शासन से जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हो रहे है उनका अनुपालन करते हुये भविष्य मे प्राप्त होने वाली वैक्सीन के भण्डारण/कोल्ड चैन की व्यवस्था अभी से बना ली जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम सविन बंसल ने जननी सुरक्षा योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिले के पर्वतीय दुर्गम इलाके रामगढ, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट में महिलाओं के प्रसव राजकीय चिकित्सालयों मे कराये जांए। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पतालो तक लाने के लिए डोलियों की व्यवस्था बनाई जाए। डोली व्यवस्था पर दो हजार रूपये प्रति केस का भुगतान भी किया जाए। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सुरक्षित संस्थागत प्रसव का दायित्व एवं अनुश्रवण का कार्य सम्बन्धित क्षेत्र की आशा कार्यकत्री तथा एएनएम का होगा। डोली व्यवस्था का भुगतान आशा कार्यकत्री को किया जाए ताकि वह व्यवस्था बना सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top