Dehradun News

ARTO ने जुर्माना अधिक वसूला लेकिन दिखाया कम, अब विजिलेंस ने गिरफ्तार किया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर भ्रष्टाचारी को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। आनंद जायसवाल ( anand jaiswal arrest) 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और एआरटीओ हैं। आनंद जायसवाल पर आरोप लगे थे कि उन्होंने चालान के जुर्माने को अधिक वसूला और और राजस्व कोष में कम दिखाया। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जायसवाल ( arto annad jaiswal) पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने के साथ-साथ दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप है। इसके चलते विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। आनंद जायसवाल की जब ऋषिकेश में तैनाती थी, तब भ्रष्टाचार में लिप्त थे। वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में उनकी तैनाती थी। आगे पढ़ें…

बता दें कि इस मामले में साल 2017 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल पर 420,467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) PC एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड में इन दिनों गिरफ्तारी का दौर चल रहा है। पूर्व आईएएस रामविलास यादव और पूर्व आईएफएस किशन चंद के बाद विजिलेंस ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को किया गिरफ्तार।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top