National News

Breaking news: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Ad

Arvind kejriwal: Court: Bail: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें बड़ी बेंच की सुनवाई होने तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। ( Arvind kejriwal gets interim bail )

ADVERTISEMENTS Ad

अंतरिम जमानत मिली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। लेकिन ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी के मामले को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच को सौंप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका के मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा है। अब सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी। और इस मामले में चीफ जस्टिस तीन जज नियुक्त करेंगे। बड़ी बेंच के पास मामले की सुनवाई तक केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई है। लेकिन केजरीवाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। वह फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में हैं लेकिन उन्हें जमानत ईडी केस में मिली है। ( Arvind kejriwal )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top