Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को सचिन तेंदुलकर ने सिखाई क्रिकेट की बारीकियां, MI ने शेयर किया वीडियो

Source - Mumbai Indians Social Media
Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मिलना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। लेकिन हल्द्वानी के युवा क्रिकेटर आर्यन जुयाल सचिन से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। दरअसल सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं जबकि आर्यन भी टीम का हिस्सा हैं। अब सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस द्वारा एक वीडियो डाली गई है। जिसे देखकर उत्तराखंड के खेल प्रेमी फूले नहीं समा रहे हैं। इस वीडियो में सचिन आर्यन जुयाल को बल्लेबाजी से जुड़ी बातें बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि आर्यन जुयाल को मुंबई मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था। मुंबई के पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ जब ईशान किशन चोटिल हुए थे तो आर्यन ने ही उनकी जगह विकेटकीपिंग की थी। उस वक्त भी आर्यन ने खूब सारी सुर्खियां बंटोरी थी। अब सचिन तेंदुलकर के साथ आर्यन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर उस वक्त की है, जब मुंबई की टीम ट्रेनिंग कैंप के दौरान प्रैक्टिस कर रही थी। तभी सचिन आर्यन से उनकी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा कर रहे थे।

बता दें कि इस वीडियो में आर्यन सचिन की बातों को बड़े गौर से सुन रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम के अधिकारिक फेसबुक पेज ने इस फोटो को शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि आर्यन भाई, हमें भी बताओ क्या टिप्स मिला। इसपर रिएक्शन देते हुए टीम के फेसबुक पेज से आर्यन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि सचिन उनके सामने खड़े हैं। आर्यन कहते हैं कि जिन्हें देखकर हमने क्रिकेट खेलना शुरू किया, वही सचिन सर आंखों के सामने थे। इसलिए शुरुआत की कुछ बातें तो मैं मिस ही कर गया था। इसके बाद एक और वीडियो में आर्यन किरण मोरे के साथ भी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

सीजन के पहले मैच में भले ही आर्यन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली हो लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ना आर्यन को काफी कुछ सिखाएगा। वाकई आर्यन को सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, रॉबिन सिंह, महेला जयवर्धने, रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बता दें कि आर्यन भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और वह उत्तर प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top