Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का वनडे टीम में हुआ चयन, सुरेश रैना को नहीं मिली जगह

Ad

हल्द्वानी: शहर के आर्यन जुयाल को उत्तर प्रदेश की वनडे टीम में जगह मिली है। 20 फरवरी से विजय हजारे टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है और उत्तर प्रदेश ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान भुवनेश्नर कुमार को दी गई है। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना का नाम संभावित सूची में शामिल नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

2018 में किया था डेब्यू

आर्यन जुयाल ने साल 2018 में सुरेश रैना की कप्तानी में ही विजय हजारे में डेब्यू किया था। उन्होंने यूपी के लिए 13 वनडे खेले हैं और उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं। आर्यन एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह टीम का हिस्सा थे हालांकि स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम में उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

उत्तर प्रदेश टीम कुछ इस प्रकार है

टीम इस प्रकार है- भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), करण शर्मा (उप कप्तान), प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, रिंकू सिंह, समीर चौधरी, माधव कौशिक, अभिषेक गोस्वामी, समर्थ सिंह, अलमास शौकत, उपेंद्र यादव, आर्यन जुयाल, कार्तिक त्यागी, शिवम मावी, मोहसिन खान, आकिब खान, शानू सैनी, पूर्णांक त्यागी, योगेंद्र दोयला, जसमेर धनकर, मुनींद्र मौर्य और शिवम शर्मा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top