Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को मिली उत्तर प्रदेश घरेलू टीम में जगह,पिछले साल जड़ा था शतक

Ad

हल्द्वानी: पिछले साल अपने दूसरे ही रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक जमाने वाले हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में चुना है। यूपी ने 22 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शामिल है। यूपी की कमान प्रियम गर्ग को दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बात आर्यन जुयाल की करें तो इस बल्लेबाज ने अपनी तकनीक से सभी को प्रभावित किया था। आर्यन ने बल्ले से पिछले सीजन एक शतक और तीन फिफ्टी निकली थी। हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन भारत के लिए जूनियर लेवल क्रिकेट खेल चुके हैं। साल 2018 में वह अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। इसके अलावा इसी साल उन्होंने श्रीलंका दौरे में भारतीय टीम की अगवाई भी की थी। आर्यन की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज़ में 3-2 से हराया था। लगातार क्रिकेट के मैदान पर राज्य व शहर का नाम रोशन कर रहे आर्यन से लोगों को काफी उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश टीम कुछ इस प्रकार है

प्रियम गर्ग, करन शर्मा, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, माधव कौशिक, समर्थ सिंह, शुभम चौबे, ध्रुव जुरेल, आर्यन जुयाल, भुवनेश्वर कुमार, अंकित राजपूत, मोहसिन खान, शिवम मावी, शिवा सिंह व शानू सैनी को 15 खिलाडिय़ों में जगह दी गई। चयनित हुए अतिरिक्त खिलाड़ी आकिब खान, समीर चौधरी, मोहित जागड़ा, हरदीप सिंह, अभिषेक गोस्वामी, नलिन मिश्रा व पूर्णांक त्यागी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top